मंजीठा में आयोजित बालिकाओं में युवावस्था में माहवारी प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी जागो-री-जागो आओ बनाएं शिक्षित व संस्कारित बेटियाँ केंद्र ग्राम मंजीठा में आयोजित बालिकाओं में युवावस्था में माहवारी प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन एवं बाबू बनारसी दास डेंटल कॉलेज सम्बद्ध बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से प्रोफेसर डॉ० नीता मिश्रा,डॉ० अनुराधा, डॉ०श्रद्धा ने 13 से 16वर्ष की बेटियों व उपस्थित उनकी माताओं को हंसा हंसाकर बातचीत में बताया कि माहवारी के दिनों में बेटियों को रात में ढ़ीले, वस्त्र पहनना चाहिए, हल्के दर्द में कोई मेडिसिन नहीं लेना चाहिए,कुछ योगाभ्यास करना चाहिए, यदि समय पर माहवारी न आये तो गुड़ सोंठ व हल्दी का सेवन लाभदायी रहता है साथ ही इन दिनों शारीरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए । बेटियों द्वारा विभिन्न प्रश्नों को पूछकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त किया गया। इस अवसर पर डॉ०अनुराधा ने आश्वस्त किया की जल्द ही जागो-री-जागो संस्थापक चंद्र प्रकाश के तत्वाधान में फ्री डेंटल कैम्प का आयोजन कर ग्राम वासियों को दवाएं आदि देंकर लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजिका सीमा वर्मा ने सभी आये हुए विशिष्ट आगंतुकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

