बिजली कर्मियों का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, किया कार्य बहिष्कार
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में देशभर के बिजली कर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी दूसरे दिन 29 मार्च को हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया। उल्लेखनीय हो कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों एवं इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2021 के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मी देश भर के सभी प्रांतों के बिजली कर्मियों के साथ 28 से 29 मार्च को कार्य बहिष्कार करेंगे। अभियंता संघ के जिला संयोजक पीपी सिंह कि केंद्र सरकार निजीकरण की दृष्टि से इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2021 को संसद में पारित कराने जा रही है, जिसका बिजली कर्मियों और बिजली उपभोक्ताओं पर व्यापक प्रतिगामी प्रभाव पड़ने वाला है.बता दें कि केंद्रीय ट्रेड संघों के एक फोरम ने 28-29 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है. रोडवेज, ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी इस भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया. यह भी कहा जा रहा है कि बैंकिंग, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा होंगे। विद्युत मंडल कार्यालय बड़ेल में समस्त विद्युतकर्मियों के सामुहिक कार्य बहिष्कार में अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव, सतेंद्र पांडेय, दिव्य कुमार, अम्बिका प्रसाद, अमितेश्वर गौस्वामी, मनोज कुमार, जेपी सिंह, सुनील मौर्य, राकेश यादव, अमन सिंह, सन्दीप यादव, मनोज चौहान, राम बालक वर्मा, यूपी सिंह, केपी सिंह, सन्तोष हसीन अहमद, मो. सद्दाम ने विद्युत आपूर्ति की छोड़ सभी कार्यों का बहिष्कार किया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

