ग्राम पंचायत चिलौकी में,मच्छरमार दवा का छिड़काव कराया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी।(एसएम न्यूज़ संवाददाता)मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिलौकी में संक्रामक रोगों से बचाव को ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने मच्छरमार दवा का छिड़काव कराया।
वहीं उन्होंने घर-घर जाकर छतों व कूलर में भरे पानी को निकलवाया। उन्होंने गलियों में फैली गंदगी को साफ कराकर ग्रामीणों से सफाई रखने की अपील की। कहा कि डेंगू व संक्रामक रोग से बचने को सफाई जरूरी है। सभी लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर व खेत में जाते समय पूरे कपड़े पहनें। वहीं शाम को जानवरों के पास नीम की पत्ती का धुआं करें। जिससे मच्छर दूर रहेंगे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

