संचारी रोगों की रोकथाम के लिये रखें साफ-सफाई: मयंकेष्वर राज्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की करी षुरुआत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उनके साथ में भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व सीएमओ डा. रामजी वर्मा मौजूद रहै। श्री सिंह ने इस मौके पर दस्तक अभियान की एक रैली को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों जैसे-नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान एवं अन्य विभागों के मध्य उचित समन्वय होना अति आवश्यक है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। उन्होने आगे कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग प्रदान करेगा। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोगों के विषय पर निरंतर जागरूकता स्थापित करेगा तथा कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों को औषधियां उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करेगा। इसी तरह साथ में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी उपलब्ध करायेगा। पषुपालन विभाग द्वारा अभियान के दौरान सूकर पालकों को सूकर बाड़े की साफ-सफाई, कीटनाषक छिड़काव एवं मच्छररोगी जाली से ढकने हेतु प्रषिक्षित करेगा। बाल विकास पुष्टाहार द्वारा आगनबाडी कार्यकर्त्रियों को संचारी रोगी तथा दिमागी बुखार से बचाव हेतु इनको प्रषिक्षित किया जायेगा तथा षिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों व षिक्षकों का समन्वय स्थापित करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोविड-19, दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथान एवं उपचार हेतु संवेदीकरण किया जायेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजेश कुमार, डा. प्रदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार अपनी पूरी टीम के साथ जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अपर/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहें तथा नोडल अधिकारी डा. डी.के. श्रीवास्तव द्वारा सभी सहयोगी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक एवं व्यवस्था जीव वैज्ञानिक के.के. गुप्ता द्वारा किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

