सेवानिवृत्त जगदीश प्रसाद को दी भावभीनी विदाई

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

हैदरगढ़, बाराबंकी। एस0एम0 न्यूज24टाइम्सरविवार को स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पत्र वाहक के पद से सेवानिवृत्त हुए जगदीश प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर फूल माला एव अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं रामचरितमानस टॉर्च एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं देकर उनके सुखमय और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। स्वागत से अभिभूत जगदीश प्रसाद ने कहा की विदाई के यह अविस्मरणीय पल उन्हें हमेशा याद रहेंगे। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मनोज कुमार मिश्रा संयुक्त खंड विकास अधिकारी दरियाबाद सुभाष चंद्र बोरिंग सहायक रवि प्रकाश श्रीवास्तव जिला विकास कार्यालय में सीनियर अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रेश कुमार संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विकास कर्मी उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!