महेन्द्र प्रताप सिंह बने भाकियू के जिला उपाध्यक्ष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी। एस0एम0 न्यूज24टाइम्स भारतीय किसान यूनियन टिकैत में जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी के पद पर मनोनीत किए जाने के बाद किसानों व पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बाराबंकी के थाना सुबेहा क्षेत्र के पूरे बरजोर गांव निवासी महेन्द्र प्रताप सिंह को भारतीय किसान यूनियन टिकैत में जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी के पद पर मनोनीत किया गया। जिसकी सूचना बाराबंकी जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा जी के द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र सहित जनपद के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में नगर पंचायत सुबेहा में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह का नि0 ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुँवर बहादुर सिंह, हरीराम पाल, नगर अध्यक्ष हैदरगढ़ आदिल खान के साथ साथ सभी पदाधिकारियों व किसानों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उक्त पंचायत में जिला उपाध्यक्ष ने भाकियू टिकैत शीर्ष नेतृत्व व जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा तथा किसान नेता राम बरन वर्मा सहित जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की जनपद के किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय व अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसानों के लिए हम 24 घंटे 365 दिन संघर्ष करने के लिए तैयार है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

