जनकल्याण किसान एसोसिएशन की शिकायत का असर

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

उमरी गांव की सड़क बनाने में की जा रही अनियमिता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे जेई ठेकेदार को दी सख्त हिदायत

मसौली बाराबंकी : देवा विकासखंड के उमरी गांव को जाने वाली सड़क के पुनः डामरीकरण में बरती जा रही अनियमिता की शिकायत जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा कल दिनाँक 3 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की गई थी।जिसको संज्ञान में लेते हुए आज दिनाँक 4 अप्रैल 2022 को सबेरे ही सम्बन्धित जे0 ई0 श्री माता प्रसाद यादव द्वारा मौके पर पहुँचकर शिकायतकर्ता जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव की उपस्थिति में अनियमिता बरतने वाले ठेकेदार को सड़क पर जमी धूल को विधिवत साफ करते हुए मानक के अनुरूप डामरीकरण करने की हिदायत दी।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!