अवैध मारफीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

टिकैतनगर, बाराबंकी। (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम खजुरी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को खमौली नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 110 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना टिकैतनगर पर मु.अ.सं. 93/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम प्र.नि. अजय कुमार त्रिपाठी, उ.नि. अंजेश सिंह, हे.का.इन्द्रजीत यादव, हे.का. रामानुज मिश्रा, का. अभिषेक सिह, का. अनिल सरोज मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!