स्कूल चलो अभियान यानी सीएम योगी आदित्यनाथ का प्राइमरी तथा बेसिक स्कूलों में सौ प्रतिशत एडमिशन का लक्ष्य
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को तमाम योजनाओं तथा विधा में देश में शीर्ष पर लाने वाले योगी आदित्यनाथ दूसरे कार्यकाल में प्रदेश को साक्षरता में भी अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रयास में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के उस जिले के स्कूल चलो अभियान शुरू किया है, जो कि साक्षरता में प्रदेश में सबसे पिछड़ा है। श्रावस्ती के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ अन्य पिछड़े जिलों को भी मुख्यधारा में लाने के प्रयास में हैं, जिससे साक्षरता में उत्तर प्रदेश का ग्राफ भी आगे बढ़ेगा।स्कूल चलो अभियान उत्तर प्रदेश सरकार का बच्चों को प्रेरित करने वाला बड़ा कार्यक्रम है। इसके तहत प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा कर्मी नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होते ही गांव-गांव जाकर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताने के साथ स्कूल जाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्राइमरी तथा बेसिक स्कूल के शिक्षक रैली निकालने के साथ गांव के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर निकलते हैं। अभियान में शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने और स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान में सबसे ज्यादा एडमिशन करवाने वाले प्रिंसिपल को भी सम्मानित किया जाएगा।
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

