मुझमे है दम, नही किसी से कम प्रतियोगिता का आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।एसएम न्यूज़24टाइम्स संकुल स्तरीय-मुझमे है दम, नही किसी से कम प्रतियोगिता का आयोजन सभी न्याय पंचायतों में सम्पन्न हुई इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सनौली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ल द्वारा माँ सरस्वती का माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए शुक्ल ने उपस्थित सभी बच्चों को प्रतियोगिता में जीत का आशीर्वाद दिया। उक्त प्रतियोगिता में न्याय पंचायत सनौली में अवस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो-दो बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक नीतू, संदीप कुमार,व अरविंद ने आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवायी गई। जिसमें कु. शिल्पी पूर्व माध्यमिक विद्यालय सनौली एवं कु. सेजल पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार ,कु. रानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटवा सड़क को द्वितीय पुरुस्कार तथा कु. अंशिका चौरसिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहरिया को तृतीय पुरुस्कार मिला। प्रतिभागी समस्त बालिकाओ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता वरिष्ठ संकुल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी के देख रेख में सम्पन्न हुआ। बच्चों को पुरस्कार का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ल के कर कमलों द्वारा किया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालयों में चिल्ड्रेन असिस्टेन्ट बैंक की स्थापना कर उससे बच्चों को लाभान्वित किया जाए। उक्त अवसर पर शिक्षक राजेशसिंह, अवधेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुनीता देवी, योगेंद्र त्रिपाठी, घनश्याम जायसवाल, मानवेन्द्र सिंह, दिनेश वर्मा, एवं राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!