गठित स्वयं सहायता समूहों को,पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम..
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए गठित स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वुधवार को ग्राम पंचायत बांसा में मंच मुहैया कराया जाएगा। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सुर्या प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह यादव एव ब्लाक मिशन मैनेजर सबा फातिमा ने संयुक्त रूप से ग्राम सगठन का उदघाटन करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही गांव और परिवार का विकास होगा। सभी संगठन के सभी सदस्यों से कहा कि ये बहुत ही अच्छी पहल है। दबे,छपे महिलाओं को अपने परिवार के लिए, घर संभालते हुए कुछ आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर बनने का अवसर है। वे आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें वह हमेशा उनके साथ हैं। प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि गांव की महिलाओं ने रोजगार के लिए बेहतर कदम बढ़ाया है। उनके इस कदम से उनकी गरीबी दूर हो सकेगी। सरकारी योजनाओं ने उनकी भागीदारी हाे सकेगी। वे एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के विकास में अग्रिम भूमिका निभाएगी। महिला सदस्यों ने नारी शक्ति जिंदाबाद का जय घोष लगाते हुए सभा की समाप्ति की। इस मौके पर महिला सदस्य अंजनी वर्मा, रूबी मौर्य, रेनू यादव, विद्युत सखी अंजलि, रूबी,सहित भारी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रही।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

