इस्लामनगर में 9 वर्षीय मासूम से रेप। :खेल रही बच्ची को घर ले जाकर किया रेप, शिकायत करने गए पिता को दी जान से मारने की धमकी।

बदायूं। इस्लामनगर मे नाबलिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 9 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पीड़िता का पिता जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
बता दें, मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक की 9 वर्षीय बच्ची शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां गांव का ही युवक राम भरोसे पहुंचा। रामभरोसे, बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और मां-बापा को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। यह सुन बच्ची के पिता, युवक रामभरोसे के घर शिकायत करने पहुंचे। जब उन्होंने रामभरोसे से वारदात के बारे में पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा और कहा कि यहां से चले जावो नहीं तो जान से मार देंगे। यह सुन बच्ची के पिता घर आ गए, लेकिन तब तक पीड़िता की हालत काफी बिगड़ गई थी। आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है।
मामले को लेकर सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया, बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*रिपोर्ट-मुकीम अहमद अंसारी*

Don`t copy text!