अबैध कब्जाधारकों से कब्जा हटाने के दौरान राजस्व कर्मी और ग्रामीण भिड़े, पथराव
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
ग्राम प्रधान ने धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने पांच ग्रामीणों सहित अज्ञात के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।
बदायूँ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ेरिया में शनिवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान राजस्व विभाग की टीम और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिससे उसे भागना पड़ा।वहीं ग्राम प्रधान ने धक्कामुक्की और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच ग्रामीणों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामला शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। उस दौरान तहसील से राजस्व विभाग की टीम बड़ेरिया गांव में ढाका जंगल नाम से दर्ज जमीन को खाली कराने पहुंची थी। इस दौरान टीम के साथ पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बताते हैं कि सरकारी जगह पर कुछ लोगों ने उपले आदि रख लिए थे। जैसे ही टीम ने कब्जा हटवाना शुरू किया कि तभी गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने बिना सूचना कब्जा हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर ग्राम प्रधान सुखदेवी और उनके पति सत्यपाल पहुंच गए। प्रधान का आरोप है। कि दो दिन पहले लेखपाल गांव आए थे। तब उन्होंने गांव में टंकी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जिस जगह टंकी लगेगी, उस जगह के बदले लोगों को दूसरी जगह दी जाएगी लेकिन शनिवार को बिना जगह दिए बुलडोजर चलवा दिया गया। ग्राम प्रधान ने खुद से मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने टीम पर पथराव और फावड़ा लेकर हमला करने का आरोप लगाया है। लेखपाल मनोज ने बड़ेरिया निवासी चंद्रभान, महीपाल, मदनपाल, भूरे और पप्पू समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

