बिसौली मैं पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ सहसवान पत्रकार संगठन ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बिसौली तहसील के तहसील प्रभारी हिमांशु उपाध्याय एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार से नायब तहसीलदार बिसौली अरुण कुमार द्वारा कवरेज करते समय मोबाइल जप्त करने के निर्देश देना एवं कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर धमकाना एवं अभद्रता करना को लेकर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन आज तहसील सहसवान के समस्त पत्रकारों ने एकजुट होकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को सौंपा। बताते चलें कल खेत में फसल खड़ी हुई थी जिस की पैमाइश के लिए बिसौली नायब तहसीलदार एवं कानून गो,लेखपाल मये फोर्स के पहुंचे थे सूचना पर कवरेज करने के लिए एक समाचार पत्र के पत्रकार के तहसील संवाददाता हिमांशु उपाध्याय भी कवरेज करने के लिए पहुंचे थे जब उन्होंने अपने मोबाइल से कवरेज करने लगे तभी नायब तहसीलदार तिलमिला गए और गुस्से में आकर कहने लगे कि इनका मोबाइल जप्त करो यह कौन है आई कार्ड मांगने लगे पत्रकार ने अपना आई कार्ड दिखा दिया उसके बाद भी नायब तहसीलदार अपना आपा खो बैठे कहने लगे कि मेरे कार्य में बाधा न डालो और कहा तुम एसडीएम को क्यों फोन मिला रहे हो मैं खुद एसडीएम से फोन मिला कर बात करा देता हूं पत्रकार वहां से चले गए उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने पत्रकार साथियों को दी पत्रकार साथियों ने आज उक्त घटना को लेकर समस्त तहसीलों में राजपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देने का निर्णय लिया इसी क्रम में आज सहसवान पत्रकार संगठन ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने वालों में पत्रकार नीरज सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, अतर सिंह शाक्य, अबीर सक्सेना, मुकीम अहमद अंसारी, अंकित सक्सेना, सत्यप्रकाश सैनी, तुफैल अहमद, सौरभ गुप्ता, मुकेश मिश्रा, तबरेज खान, सोमबीर यादव, योगेंद्र सिंह, मसर्रत सलमानी, शिव यादव, जगतपाल, जेनू निसार,आसिम अली, अभय माहेश्वरी, योगेंद्र उपाध्याय, सोमेंद्र पाठक, राशिद अली, जय किशन सैनी, रवि शाक्य, रंजीत आदि पत्रकार मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!