जनसेवा केंद्र के नाम पर ठगे 1.37 लाख रूपये।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
फेसबुक पर विज्ञापन देखकर फंसा, एफआईआर दर्ज कर पुलिस व सर्विलांस सेल तलाश में जुटी।
बदायूं। फेसबुक पर जनसेवा केंद्र खोलने का फर्जी विज्ञापन देख झांसे में आए एक व्यक्ति से ठगों ने 1.37 लाख रुपये ठग लिए। इसी बीच पीडित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने रकम नहीं दी। इधर, मामले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। सर्विलांस सेल से भी इस मामले में मदद ली जा रही है। मामला उझानी कोतवाली इलाके का है। यहां के गांव बरामलदेव निवासी संजीव कुमार ने पिछले दिनों फेसबुक पर एक एड देखा था। उस विज्ञापन में जनसेवा केंद्र खुलवाने की बात लिखी हुई थी। इसके लिए बतौर सिक्युरिटी रकम की डिमांड भी की गई। नतीजतन संजीव ने रुपये बताए गए बैंक खातों में डालना शुरू कर दिए। इस बीच आरोपियों से मोबाइल पर बात हुई और व्हाट्सएप चेटिंग भी हुई। शातिरों ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर तीन हजार रुपये खाते में डलवाए। जबकि इसके बाद 12 हजार 800 रुपये लिए गए। फिर दो बार में 25-25 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद 24800 रुपये लिए गए। कुल मिलाकर कई बार में 1.37520 रुपये ठगों ने संजीव से ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर पीडित कोतवाली पुलिस की शरण में पहुंचा। यहां पुलिस को तहरीर देने के साथ ही वो नंबर भी दिए, जिन पर भुक्तभोगी की ठगों से बात होती थी। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट आदि देखने के बाद इस मामले में मुकदमा लिख लिया। जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सर्विलांस सेल भी छानबीन मे जुट गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

