भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 131 में जन्म दिवस पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी के नाका सतरिख चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वें जन्म दिवस के अवसर पर स्वर्गीय डॉ राजाराम गौतम के सुपुत्र मुकेश कुमार गौतम ने अपने साथियों संग मिलकर विशाल भंडारे का आयोजन किया मुकेश कुमार से इस विषय पर जब बात की गई तो उन्होंने कहा हमारे परम पूज्य पिता स्वर्गीय डॉक्टर राजाराम जी के दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करते हुए भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है यह विशाल भंडारा प्रातः 10:00 बजे से चलाया गया है इतने बड़े विशाल भंडारे सफल आयोजन के लिए जनपद के जनमानस को धन्यवाद देता हूं और उन कार्यकर्ताओं का जो प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक अपनी गरिमामई उपस्थिति से भंडारे का सफल आयोजन कराया सभी को धन्यवाद देता हूं एक बड़े दुख की बात है कि आज हमारे स्वर्गीय पिता डॉ राजाराम अब हम सबके बीच में नहीं है परंतु में उनके बताए हुए आदर्शों को मै कभी भुला नहीं पाऊंगा मैं और मेरा परिवार अपने पूर्वजों की गरिमा बनाए रखना ही गौरव की बात समझता हूं उन्होंने कहा आज हमारे बचपन के प्रिय मित्र जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत का इस भंडारे में बराबर साथ में रहना बीते दिनों की याद दिलाता है इस मौके पर भंडारे में हैदर गढ़ ब्लॉक प्रमुख के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया वहीं हैदर गढ़ विधायक माननीय दिनेश रावत भंडारे में अपनी गरिमामई उपस्थिति बनाए रहे जिले के सांसद उपेंद्र सिंह रावत भंडार में अपना भरपूर सहयोग एवं प्यार बनाए रखें सभी को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

