क्तदान शिविर में किसानो ने 40 लोग रक्तदान कर महादानी बने।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी रक्तदान शिविर में किसानो में गजब का उत्साह दिखाई दिया।रक्तदान हेतु 50 लोगो ने पंजीकरण कराया तथा जांचोपरांत 40 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शुक्रवार को भाकियू ‘टिकैत’ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पिछली बार की अपेक्षा इस बार रक्तदान को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया।जनपद भर से आये किसानों में रक्तदान को लेकर होड़ मची दिखाई दी।जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एस के शुक्ला की देखरेख तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल व मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा की उपस्थित में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगो ने स्वैच्चिक रक्तदान हेतु नामांकन कराया।जांच के पश्चात 40 लोगो ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। इनमें युवा जिलाध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी,अरविंद कुमार,सुभाषिनी सिंह,आशीष,पंकज,शिवम,अशोक कुमार,राधेलाल,अमर सिंह,संजय,पूनम वर्मा,शहाबुद्दीन भगत सिंह,संजय कुमार,वीरेन्द्र गुप्ता,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, ज्ञानेन्द्र, धर्मेंद्र,बुधराम,प्रदीप कुमार,बृजेश कुमार,बजरंग वर्मा, देवेन्द्र कुमार,महेंद्र कुमार,पवन कुमार,राहुल कुमार,प्रभाकर,जसवंत,अमन सिंह,अमरीश कुमार,सुबोध प्रताप सिंह, आशीष कुमार,आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लायकराम यादव,शांति भूषण सिंह,नवमी लाल,सुधाकर वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, जिला प्रवक्ता सनत वर्मा,राधेलाल,रामानन्द,बाबादीन,प्रमोद कुमार,देवेंद्र कुमार,रईश अहमद,ओम प्रकाश,राजेश वर्मा, शिव नरायन सिंह,पन्नालाल,सन्दीप कुमार,आदि उपस्थित रहे।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!