रामनगर पुलिस द्वारा 01 घण्टे के अन्दर 3 वर्षीय बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सुपुर्द किया

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 घण्टे के अन्दर भटके हुए 03 वर्षीय बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सुपुर्द किया गया-

बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ननिहाल में आया 03 वर्षीय बच्चा घर के पास खेलते हुए दूसरे मोहल्ले में चला गया था । ग्रामीणों द्वारा उक्त बच्चे के सम्बन्ध में आस-पास जानकारी करने पर कोई पता नही चल पाया तो थाना रामनगर पुलिस को सूचना दी गई । उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रामनगर पर तैनात आरक्षी विनय वर्मा ने सोशल मीडिया एवं लोगों के माध्यम से 01 घण्टे के अन्दर बच्चे के परिजनों का पता लगाया और परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!