सहसवान में मस्जिदों से बाइकों का चोरी होना आम बात हो गई
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सहसवान मैं बाइक चोर गिरोह सक्रिय हर शुक्रवार को किसी न किसी मस्जिद के बाहर से उठ जाती है बाइक यह लगातार तीसरी घटना है दिनांक 15 / 4 / 2022 समय करीब 1:30 बजे शुक्रवार की नमाज पढ़ने को गया था नावेद रईस पुत्र रईस अहमद निवासी निकट किसान ग्रामीण बैंक स्थित मोहल्ला सैफुल्ला गंज जब वह नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब थी जबकि वह बाइक में लॉक लगाकर गए थे। बाइक हीरो पैशन प्रो, यूपी 24 X 1119 , नावेद रईस पुत्र रईस अहमद ने इसकी तहरीर थाना कोतवाली में दे दी है। इससे पिछले शुक्रवार को भी स्टेट बैंक चौराहे के स्थित मस्जिद के बाहर से भी बाइक चोरी हो चुकी है। अब बाइक स्वामियों को डर सताने लगा है कि कहीं उनकी बाइक चोरी न चली जाए रमजान के महीने के चलते मस्जिदों मैं नामाजी ज्यादा आने की वजह से मस्जिद के बाहर बाइकों की संख्या बढ़ जाती है। इसी बात का चोर फायदा उठा रहे हैं। किसी ने किसी मस्जिद के बाहर से बाइक उड़ा देते हैं । चोरी हो चुकी है बाइकों की सूचना थाना कोतवाली में दे दी गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

