कोई भी प्रकरण कार्यालय में लम्बित न पडा़ रहे: डीएम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। तहसील रामनगर में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता की सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान बताया कि पूर्व में कोई भी प्रकरण कार्यालय में लम्बित न पडा़ रहे, उनका भी साथ निस्तारण किया जाये। कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आवास योजना, गौशाला के बारे में गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ को निर्देश दिया कि बाढ़ से सम्बन्धित तैयारिया शुरू कर दे। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण पूर्ण रूप से हो गया, उसका प्रमाण पत्र प्राप्त कर ले। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किये गये। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 34 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 17 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 1 प्रार्थना पत्र, आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित 4 प्रार्थना पत्र, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से सम्बन्धित 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान उपजिलाधिकारी रामनगर, परियोजना निदेशक, परियोजना निदेशक डूडा, चकबन्दी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

