निवेशकों की मांग, करोड़ों की ठगी करने वालों के घरों पर चले बाबा बुल्डोजर

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

प्रशासन सतर्क, मामले की जांच सीओ सिटी के निर्देशन में होने से निवेशकों में जगी उम्मीद की किरण।

बाराबंकी। फर्जी कम्पनी बनाकर लोंगो को झांसा देकर सैकड़ों निवेशकों का करोड़ों डकार गये बाराबंकी के बंटी-बबली की ही चर्चा हो रही है। ठगांे की सम्पत्ति पर बाबा के बुल्डोजर चलाने की मांग हो रही है। प्रदेश की जनता का पैसा हवाला के जरिये भेजा गया विदेश, निवेशकों की मांग है कि आरोपियों के पासपोर्ट जब्त किये जाये नहीं तो जिला कारागार लखनऊ से जमानत कराकर भाग सकते हैं विदेश। निवेशकों में जगी उम्मीद की किरण।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी कम्पनियों के फर्जी डायरेक्टर बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले बाराबंकी निवासी दम्पत्ति इस समय जिला कारागार लखनऊ में सलाखों के पीछे हैं और इनके साथी डायरेक्टर व सह अभियुक्त दिनेश यादव, राजेन्द्र मिश्रा पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मालूम हो कि लोगों को पौंजी स्कीमों में धन दुगना कर देने का लालच देकर मोटी रकम निवेश करवाकर तथा उनको कूटरचित दस्तावेज देकर करोड़ों रूपये अब तक हड़प कर चुके हैं। वहीं ग्राम बंजरिया, थाना फतेहपुर, बाराबंकी के निवासी पीड़ित महेन्द्र पुत्र गिरीश चन्द्र वर्मा ने बताया कि मेरा पचास लाख रूपया प्रमोद कुमार व अन्नपूर्णा ने हड़प कर लिया हैं और यह लोग एसटीएस प्रा0लि0, एसटीएस निधि लि0, एसटीएस एग्रो प्रोड्यूसर प्रा0लि0, ग्रोअप फ्यूचर टेªडिंग एण्ड इनवेस्टमेंट प्रा0लि0, वेटूस्काई सेल्यूशन एण्ड मार्केटिंग प्रा0लि0, कमफेर हर्बल एण्ड मार्केटिंग प्रा0लि0, रूपेय 50, नैमिष इन्फ्रा रियलटी प्रा0लि0, जे0पी0 फाउन्डेशन, रायल क्यू, स्ट्रीट मार्ट रिटेल प्रा0लि0, पीकेए रियलटी प्रा0लि0 आदि कई फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी किया है।


वहीं बेलभरिया मनकापुर गोण्डा निवासिनी प्रियंका वर्मा पुत्री रामकुमार ने बताया कि प्रमोद व अन्नापूर्णा निवासीजन बाराबंकी ने मेरी जमा पूंजी लगभग पचास लाख रूपया इन लोगों ने धोखाधड़ी व कूटरचना करके हड़प कर लिया हैं, मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग है कि इन ठगों की सम्पत्ति पर जल्द से बाबा जी आप बुल्डोजर चलवा दीजिए जिससे धोखाधड़ी करने वालों के मंसूबे पस्त होगी और जनता को पैसा मिल जायेगा। बंदोइया धराईमाफी थाना मुंशीगंज, जिला अमेठी निवासिनी प्रमिला पत्नी अजय कुमार ने बताया कि मेरे ससुर के रिटायरमेंट के बाद मिला 50 लाख रूपया बाराबंकी के ठगों ने धोखाधड़ी करके हड़प कर लिया है। इस सदमें से उनको पैरालिसिस का अटैक हो गया ठगों में जेल जाने से मुझे पैसें मिलने की उम्मीद दिख रही है, लोगों को ठगने वालों के घरों पर चले बाबा जी का बुल्डोजर। प्रज्ञापुरम लखपेड़ाबाग, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी निवासी गायत्री पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि मेरे 70 लाख रूपया हड़प कर लिया गया है, जब से मुझे जानकारी मिली है कि इन ठगों को जेल हुई हैं तब से मुझे पैसा मिलने की आश जगी है। राजेश कुमार पुत्र मंशाराम निवासी आवास विकास कालोनी, थाना कोतवाली नगर, जिला बाराबंकी ने बताया कि मेरा एक लाख रूपया प्रमोद व अन्नपूर्णा ने दिव्य स्वप्न दिखाकर व लालच देकर ले लिया था, ऐसे ठगों को आजीवन कारावास मिलना चाहिए। वहीं लखपेड़ाबाग, थाना कोतवाली नगर, जिला बाराबंकी निवासी मयाराम पुत्र संतराम ने बताया कि फर्जी कम्पनी के झांसे में आकर मैंने कई लोगों से उधार रूपया लेकर इनकी कम्पनी में लगा दिया था लेकिन बाद में मालूम चला कि उक्त ठगों ने कई लोगों का पैसा अपने रिश्तेदारों की मदद से लंदन व जर्मनी हवाला के जरिये भेज दिया है।  सूत्रों से पता चला है कि अभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा व अन्नपूर्णा वर्मा पत्नी प्रमोद कुमार वर्मा निवासी निकट त्रिलोकी कोल्ड स्टोरेज, गायत्री नगर, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी जिला कारागार लखनऊ में निरूद्ध हैं, जिन पर मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और फरार सह अभियुक्त निवेशकों व शिकायतकर्ताआंे पर लगातार सुलह का दबाव बना रहे हैं।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!