राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किया गया पथ संचलन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर, बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में नव वर्ष प्रतिपदा के मौके पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर सह संचालक रामनाथ सोनी के नेतृत्व में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन हाथों में ओम ध्वज को धारण कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार मुंशीगंज सट्टी बाजार तहसील चौराहा महावीर मार्ग से होकर पुनः पथ संचलन यात्रा सरस्वती इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई इस दौरान क्षेत्रीय लोगों व साईं डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने आर.एस.एस कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की पूरे नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ हाथों में ओम ध्वजा लेकर पथ संचलन किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!