बाराबंकी। क्या इसी तरह पूरे हो जाएंगे 5 वर्ष आखिर कब मिलेगा न्याय शिकायत करने पर जांच अधिकारी शासन-प्रशासन को करते हैं गुमराह। जी हां ऐसा ही एक मामला तहसील नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बंकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छेदानगर में देखने को मिल रहा है जहां पर ग्राम पंचायत सदस्य 1 वर्ष से शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं वहीं जांच अधिकारी मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाकर शासन-प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं बताते चलें कि ग्राम पंचायत चुनाव हुए लगभग एक वर्ष बीत रहा है ग्राम पंचायत छेदानगर में कुल 11 सदस्यगण हैं लेकिन चुनाव के बाद समितियो का गठन किया गया जिसमें मात्र 4 सदस्यो को बुलाकर समितियां बना दी गई और 7 सदस्यो को सूचना देना उचित नहीं समझा जब इसकी जानकारी 7 सदस्यो को हुई तो उन्होंने शासन-प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। 7 सदस्यो ने जब 17 अप्रैल 2022 को पंचायत भवन में बैठक करने के लिए लगे ताले की चाभी मांगी तो चाभी नहीं दी गई ग्राम पंचायत अधिकारी को फोन किया तो फोन नही उठाया उसके बाद एडीओ पंचायत को फोन किया तो उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति को ही चाभी दी जाएगी। आखिर ग्राम पंचायत सदस्यो ने न्याय पाने के लिए 1076 डायल कर मुख्यमंत्री जी से न्याय की गुहार लगाई है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

