तेरे आँचल की छाया रहे माँ हरदम….. धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमत प्राकट्योत्सव
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
फतेहपुर, बाराबंकी। श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मन्दिर पर प्रत्येक माह की भांति चौत्र पूर्णिमा व श्री हनुमत प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में भब्य भजन संध्या व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे सभी मंदिरों को इलेट्रिक लाइटों व फूलो की लरियो से मनमोहक ढ़ंग से सजाया गया साथ ही महामाई श्री उजली मैया व सरोवर के तट पर विराजमान श्री बालाजी महाराज का अनुपम श्रृंगार किया गया, आयोजित भजन संध्या में छेत्रीय भजन गयक सत्यवान सागर ने गणेश वंदना की शुरुवात की बाद में नगर के प्रसिद्ध भजन गायक आकाश गुप्ता ने आज हनुमान जयंती है…. तेरे आँचल की छाया रहे माँ हर दम रखना मुझपर ओ दादी ऐसे रहमो करम…. भक्तों के हाथों से नित श्रृंगार कराए माँ….. जगदम्बे भवानी मैया छाया त्रिभुवन में तेरा राज है….. जैसे मीठे मीठे भजनों को गाकर देर रात तक सभी श्रद्धालुओं के साथ झूमनाच कर रिझाया, रात्रि में माँ की महाआरती व कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश पाठक, रामू तिवारी, हृदयेश श्रीवास्तव , मुकेश अग्रवाल, रामनिवास वर्मा , विनोद निगम , हिमांशु , शेखर शर्मा, प्रखर कुमार शर्मा, सुमित पाठक, राकेश गुप्ता, आनंद सिंह, संजय बारी, शंकर शर्मा, दिलीप, राजन, शुभम पाठक, यशु, निर्मल के साथ सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

