आधी रात सड़क पर उतरे पुलिस अफसर, परखी सुरक्षा व्यवस्था। एसएसपी व एसपी देहात, एसपी सिटी ने पिकैटिंग-पेट्रोलिंग देखी। ड्यूटी पर तैनात मिले पुलिसकर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। शहर व देहात इलाकों में रात के वक्त सुरक्षा व्यवस्था कितनी दुरूस्त व पुलिसकर्मी दिए गए निर्देशों का किस हद तक पालन करते हैं। इसका जायजा लेने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा तथा एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान शनिवार आधी रात को शहर समेत देहात इलाकों में पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात मिले पुलिसकर्मियों को सजग रहने के लिए कहा।
शनिवार रात अधिकारियों ने औचक रूप से थानों या चौकियों का निरीक्षण नहीं किया, बल्कि रात में पुलिस की निर्धारित पिकैटिंग व्यवस्था और पेट्रोलिंग रूट पर जा पहुंचे। एसएसपी व एसपी सिटी जहां शहर में रहे, वहीं एसपी देहात से वजीरगंज थाने की पेट्रोलिंग की स्थिति देखी। रात में बाजार समेत हाइवे से सटे इलाकों में अफसरों ने फुट पेट्रोलिंग भी की। साथ ही पिकैट पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार आसपास इलाके का मूवमेंट करने समेत टार्च, लाठी व असलहों से लैस रहने को कहा। हर गतिविधि की सूचना थाने को देने के साथ ही कंट्रोलरूम स्तर पर भी नोट कराने को कहा गया। ताकि पारदर्शिता बनी रहे
एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि बीट के सिपाही जहां दिन में उनके इलाके के सूचीबद्ध अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाते रहें। वहीं रात में भी उनकी गतिविधियों की टोह लें। उनसे कौन मिलने आ रहा है और रात को कितने बजे वो घर से निकल रहे । या लौट रहे हैं। इन सभी स्थितियों को बीटबुक में भी दर्ज करें। ताकि आपराधिक घटना होने पर इन पहलुओं पर जांच के बाद जल्द ही अपराधी बेनकाब किए जा सकें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!