बदायूं में गोमांस तस्कर की प्रशासन ने 26 लाख की संपत्ति जब्त की। घर में पुलिस ने लगाया ताला। बकरे-मुर्गे के लाइसेंस की आड़ में बेचता था गोमांस, कराई गई मुनादी

बदायूं। गोमांस के तस्करों समेत गैंगस्टरों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। शनिवार को पुलिस ने गोमांस के तस्कर के घर समेत उसकी दुकान पर ताले डालते हुए कुर्की की घोषणा कर दी। तस्कर की यह संपत्ति 26 लाख से अधिक की आंकी गई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में रहने वाला अनीस मीट का कारोबार करता था। उसने बकरे व मुर्गे के मीट का लाइसेंस बनवाकर दुकान खोल ली थी। लेकिन इसकी आड़ में वह गोमांस बेचता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था तो पता लगा पूरा सिंडीकेट चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
पुलिस ने गोपनीय तौर पर यह रिपोर्ट तैयार कर ली कि इस शातिर ने गोमांस की तस्करी करके कितनी संपत्ति अर्जित की है। कस्बा में उसका आलीशान पत्थर जड़ाऊ घर समेत एक दुकान अर्जित की है। घर में काफी सुख सुविधाएं हैं। इस आधार पर एसएसपी के माध्यम से डीएम को रिपोर्ट भिजवाई गई और बंदकरडीएम ने जब्तीकरण की संस्तुति कर दी। आरोपी के मकान पर तालाबंदी करने गई पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर भी थे। यहां लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे इलाके में मुनादी कराई गई और तस्कर के गुनाह गिनाए गए। इसके बाद तालाबंदी की गई।
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि करीब 26 लाख 85 हजार की संपत्ति जब्त की गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!