लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट की मांग जिले से तहसील स्तर तक हो नि: शुल्क पार्किंग की व्यवस्था
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी जनपद में आज लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पांडे के आहवान पर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसका उद्देश्य जिले व जिले की हर तहसील स्तर पर नि: शुल्क पार्किंग की व्यवस्था कराना था इस अवसर पर जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन देते हुए लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पांडे ने कहा कि बाराबंकी जिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता हैं परंतु उनके वाहन को खड़ा करने की कोई भी सुविधा सरकार की तरफ से नहीं की गई है जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही व जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता व वाहन चोरी का भी डर बना रहता है इसलिए लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मांग है कि जिले स्तर से लेकर के तहसील स्तर पर नि: शुल्क पार्किंग की व्यवस्था अतिशीघ्र की जाएं इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजमणि वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप कौशल, सोमित कुमार,शिव कुमार रावत, मनीष वर्मा, सहित सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

