नगर पालिका का बजट 85 करोड़ 39 लाख से अधिक सर्वसम्मति से पारित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार व सभासदों की उपस्थिति में आहूत की गई। 6 बिंदु के एजेंडे में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2022-2023 का आम बजट को सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस बार का बजट पिछले वित्तीय वर्ष से काफी ज्यादा है, खास बात बजट में यह रही कि इस वर्ष का बजट में आय की काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में कुल आय रुपया पचासी करोड़ 39 लाख 21हज़ार268 है, जबकि इस वर्ष व्यय रुपया 81 करोड़ पचास लाख 28 हजार 990 प्रस्तावित है इस प्रकार रुपया तीन करोड़ 88 लाख 92 हजार270 की आय अधिक अर्जित होगी। बैठक में मासिक लेखा का अवलोकन के साथ-साथ पिछली बोर्ड बैठक में पास किए गए कार्यों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक के दौरान सभासदों ने नगर में पानी आपूर्ति ठीक से ना होने की शिकायत पालिका अध्यक्ष से की। सभासदों ने सफाई कर्मचारियों की बढ़ोतरी की भी मांग की। सभासदों ने पालिका निधि से वार्डाे में क्षतिग्रस्त नाली व मरम्मत के कार्य करवाने हेतु प्रस्ताव रखा। बैठक में मुख्य रूप से सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ष्ज्ञानूष्, पंकज मिश्रा, ताज बाबा राईन, मुजीबउद्दीन अंसारी, गौरी गुप्ता, मनोज गुप्ता (गोविंदा), सरिता सिंह, विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित दीपक गुप्ता, सावित्री सिंह, छाया पटेल, गीता जैसवाल, सादिक हुसैन, मोहम्मद फैसल, शील प्रकाश (बाबुल), लल्ला यादव, मो. तय्यब(बब्बू), कार्यालय अधीक्षक योगेंद्र पाठक, कर अधिकारी कमलेश चौबे, सहित कई सभासद वा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!