नीम की लकड़ी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी;एसएम न्युज24टाइम्स/ जनपद में प्रतिबन्धित वृक्षों की कटान करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को अभियुक्त मो. उस्मान पुत्र मो. उमर निवासी जहांगीराबाद थाना जहांगीराबाद को ग्राम ढकौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 06 बोटा नीम की लकड़ी, एक अदद आरा व एक अदद बांका बरामद किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर पर मु.अ सं. 374/2022 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय कुमार मौर्य, उ.नि. रमेशचन्द्र त्रिपाठी, का. हरवीर सिंह, का. अंकित मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!