कस्बे में चला बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी;एसएम न्युज24टाइम्स/। अधिशाषी अभियंता विद्युत खण्ड इ. सतेंद्र पांडेय के नेतृत्व व उपखण्ड अधिकारी, इ. मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी देवीगंज इं. पी.सी. यादव के परवेक्षण में विविखण्ड के अवर अभियंताओं की पांच टीमें बनाकर विद्युत राजस्व वसूली हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग 35 उपभोक्ताओं के बकाए पर कनेक्शन काटे गए तथा तमाम उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिल जमा कर दिया। कैम्प के दौरान लगभग 130 रसीदें काटकर साढ़े छः लाख की राजस्व वसूली की गई। कई उपभोकता क्षमता से अधित भार प्रयोग करने पर भार वृद्धि की कार्यवाही की गई। टीमों में क्षेत्रीय अवर अभियंता आर. बी. वर्मा के अलावा अवर अभियंता भिलवल संदीप चतुर्वेदी, अवर अभियंता अजय कुमार, सुजीत तिवारी, मनोज कुमार शर्मा के साथ टी.जी2 राहुल मौर्य, राकेश कुमार, शिव प्रताप, रामराज मौर्य , सुधाकर पांडेय के अलावा खण्ड के संविदा कर्मी राहुल कुमार यादव, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, बाबूलाल सिंह, चंद्रभान सिंह, अशोक कुमार, हरिकिशोर, सुखदेव यादव, मो साबिर सहित खण्ड के तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!