ड्रोन कैमरे से आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। भारत सरकार स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने घर का मालिकाना हक दिलाये जाने के उद्देश्य से घरौनी बनाने के लिए राजस्व ग्राम इन्धौलिया, शाहपुर एंव उधौली में ड्रोन कैमरे से आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज करने के लिए चिन्हांकन किया गया।
राजस्व निरीक्षक आशुतोष उपाध्यक्ष ने बताया कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से सभी ग्रामीणों को उनके मकान की आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जिससे संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़े-फसाद की गुंजाइश न रहे। ग्रामीणों को घरौनी मुहैया कराने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया नियमावली 2020 को अधिसूचित कर दिया गया है। इस मौके पर सफदरगंज क्षेत्रिय लेखपाल हरि शंकर वर्मा, शाहपुर लेखपाल कपिल वर्मा, बघौरा लेखपाल रामनरेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

