स्वास्थ्य मेले 821 लोगों को पंजीकृत कर उपचार किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें जाँचे, दवाईंयां, मुँह के कैंसर से सम्बंधित जांच तथा उपचार की जानकारी, मोतियाबिंद की जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हेल्थ आई. डी., आयुष्मान कार्ड, योग और ध्यान सम्बंधित चिकित्सीय सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विकास खंड सहसवान में सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। मेले में 821 लोगों को पंजीकृत कर आवश्कतानुसार उपचार व योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। मेले में मरीजों ने डॉक्टरों से बीमारियों के बारे मे सलाह ली और डॉक्टरों ने बीमारी का इलाज किया और मरीजों को दवाईयों का वितरण किया गया। मेला में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चिकित्सकों ने जांच की और परीक्षण कर दवाईयां दी गई।
ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं है जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, मेलों में उपस्थित लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। मेले में रोगों की शीघ्र पहचान हेतु स्कीनिंग/परीक्षण, औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकतानुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कंसलटेंसी प्रदान की गई, सम्बन्धित विभागों द्धाराअ संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
21 अप्रैल को ब्लॉक सालारपुर(बिनावर), दहगवां 22 अप्रैल को ब्लॉक इस्लामनगर, उसावां एवं म्याऊँ, 23 अप्रैल को ब्लॉक जगत, दातागंज एवं समरेर में स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर नीरज शर्म,सुभाष गौड,अवढर शर्मा,सौरभ माहेश्वरी,पीयुष माहेश्वरी,सलमान हैदर नकवी,पुत्तन आजाद,डा.प्रेमसिंह कश्यप,अनुज माहेश्वरी,एडीओआईएसबी भुपेंदर सिंह खंड विकास अधिकारी व अन्य स्वास्थ्य कार्मचारी उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

