धर्मेन्द्र मिश्रा बने कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
हैदरगढ़, बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र बडेल में आयोजित संगठन की एक बैठक में हैदरगढ़ ब्लाक इकाई की संस्तुति व जिला कार्यकारिणी सहमति के बाद विकास खंड हैदरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सीठूमऊ के सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र मिश्रा को ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ का कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद श्रीमिश्रा ने कहा कि संघ प्राथमिक शिक्षकों के हित के लिए सदैव कार्य करता है, किसी के भी द्वारा शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन करे। संघ हर दुख सुख मे साथ खडा रहेगा। शिक्षक हित में सदैव कार्य करते हुए संगठन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करता रहूँगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, संरक्षक सहज राम वर्मा, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, हैदरगढ़ ब्लॉक मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष व मंत्री मौजूद रहे। उक्त खबर मिलते ही ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए संघ के जनपदीय नेतृत्व के उक्त निर्णय के प्रति खुशी का इजहार किया।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

