स्कूल अभियान के अन्तर्गत निकाली गयी रैली
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सरकारी निर्देशों के अनुपालन में अप्रैल भर चलने वाले स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नवीन नामांकन के लिए बच्चों और अभिभावकों को जागरूक, प्रेरित और आकर्षित करने के लिए रैली आदि के आयोजन किये जा रहे हैं |

इसी क्रम में सहसवान ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर ने भी स्कूल चलो रैली निकाल कर जन जागरूकता की |विद्यालय के प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद अपने विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन के लिए अपने विद्यालय वाले गाँव में ही नहीं पास के गाँव कमनपुर बेला, गढ़ौलिया पट्टी तासौल , घूरनपुर , रसूलपुर बेला और सुजातगंज बेला के अध्यापकों और अभिभावकों से अपने स्कूल में बच्चों के नामांकन की अपील करते देखे जा सकते हैं इस कार्य के लिए वे रोज़े के लिए सहरी और नमाज के बाद सुबह को घर से निकल जाते हैं | अपने इन प्रयासों से उन्होंने अब तक काफी नवीन प्रवेश कर लिए हैं | श्री इकबाल अहमद से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी और अधिक से अधिक नामांकन का प्रयास जारी है आगे रैलियों के साथ साथ अभियान गीतों( स्वलिखित) नुक्कड़ नाटकों प्रसंगों आदि से अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को स्कूल में लाया जाएगा इस विद्यालय की विशेषता रही है कि बालक नामांकन के मुकाबले बालिका नामांकन सदैव अधिक रहा है इसकी वजह स्कूल का वातावरण उनके अनुकूल रहता है | यहाँ बच्चों का सिर्फ बौद्धिक विकास ही नहीं किया जाता बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यसहगामी क्रियाओं का स्कूल में भरपूर संचालन किया जाता है नवाचारों के लिए जिला एडूलीडर्स का खिताब पा चुके अध्यापक इकबाल अहमद को विद्यालय कार्य के लिए अवकाश का होना न होना मायने नहीं रखता।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

