बैंक से 81 हजार ले उड़ा शातिर चोर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस, केसीसी की रकम जमा करने आया था पीडित केसीसी धारक के 81 हजार रुपये कैश काउंटर से उठाकर भाग निकला शातिर चोर।
बदायूं। एसबीआई की कृषि विकास शाखा बाहर तो बाहर भीतर भी सुरक्षित नहीं है। इसका प्रमाण गुरुवार दोपहर देखने को मिला। बैंक के भीतर झपटमार घुस आया और वहां एक केसीसी धारक के 81 हजार रुपये कैश काउंटर से उठाकर भाग निकला। वहीं सुरक्षागार्ड भी उसे नहीं पकड़ सका। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीडित से पूछताछ की है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित गांधी ग्राउंड चौराहे पर बनी बैंक का है। उझानी के गुराई गांव के देवेंद्र ने SBI कृषि विकास शाखा से अपना केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनवाया था। इस रकम को वापसी के लिए वह अपने खाते में डालने को गुरुवार दोपहर यहां पहुंचे थे। बताया जाता है कि देवेंद्र ने अपने दूसरे खाते से कुछ रुपये निकाले और बाकी की रकम जोड़कर 81 हजार रुपये जुटाए। रकम को कैश काउंटर पर रखकर वह जमापर्ची भरवाने में लग गए। जबकि इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और रकम उठाकर बैंक से भाग निकला।
बैंक की सुरक्षा ड्यूटी में लगे गार्ड व पुलिसकर्मी देखते रह गए और शातिर वहां से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में भी उसका चेहरा पुलिस ने खंगाला है। शातिर चोर फरार हो गया और लोग देखते रह गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसएचओ सिविल लाइंस आरके तिवारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

