पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक को ससुरालियों ने पत्नी को भेजने से किया इनकार

पति ने छुब्ध होकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग

सहसवान । पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक को ससुरालियों ने धक्के देकर भागाया पत्नी के न भेजने से छुब्ध पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग गभीर रूप घायल ने इलाज के दोरान दिल्ली के एक अस्पताल मे दम तौड़ा पुलिस को दी तहरीर मामला दर्ज नहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीतमनगर निवासी नसीसा बेगम पत्नी हाशमी ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया उसके पुत्र नासिर अली की शादी अरसा करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व नाजरीन पुत्री खुनने निवासी बिल्सी के साथ हुई थी करीब तीन माह से नाज़रीन अपने मायके मे रह रही थी । सोलह अप्रेल को उसका पुत्र नासिर दो अन्य लोगों के साथ अपनी पत्नी और अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को बुलाने बिल्सी अपनी ससुराल गया और अपनी पत्नी को भेजने की अपनी सास व सालों से गुहार लगाई लेकिन उपरोक ने भेजने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि नाजरीन गाँव मे नहीं रहेगी तुम यही बिल्सी रहने लगो कई बार गुहार लगाने के बाद भी उन्होने नाजरीन को नहीं भेजा जिद करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए नासिर को गालियां देते हुए धक्के देकर घर से निकाल दिया । इसी बात से छूब्ध होकर वह घर आकर बहुत रोया सोलह अप्रेल रात्रि करीब नो बजे नासिर अली ने यह कहते हुए मे अपनी पत्नी और बच्चे के बिना नहीं रह सकता अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिससे वह गभीर रूप जल गया परिजन उसे अस्पताल लाये जहां से उसे बरेली और बरेली दिल्ली रेफर कर दिया गया । गंभीर रूप जले नासिर अली ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे दिल्ली के एक अस्पताल मे दम तौड दिया । म्रतक की माँ ने पुलिस को तहरीर दी है खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदयूं 9719216984

Don`t copy text!