गंगा में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत बमुश्किल शव को गंगा से बाहर निकलना

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गॉव सुजावली मे गुरुवार को कर्रु का 12 वर्षीय पुत्र सुमित पशुओ को चराने के लिये गया हुआ था सुमित पास में ही गंगा होने की वजह से गंगा में नहाने चला गया गंगा नहा रहा था और उसके साथी लोग गंगा किनारे बैठे हुये थे अचानक ही किशोर ने गंगा में तरबूज को बहता हुआ देख 12 वर्षीय किशोर पकड़ने के चक्कर में गंगा में डूब गया, जिसकी सूचना मृतक किशोर के दोस्तों ने परिजनों को दी रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पर पहुंच गये, और काफ़ी तलाश के बाद लोगों ने शव को बाहर निकाला, सूचना पर तहसीलदार शिव कुमार शर्मा व हल्का लेखपाल मौक़े पर पहुँचे और मृतक का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!