गोवंशीय पशुओं के रख-रखाव समेत खान-पान की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए किसी भी तरह की खामी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने गुरूवार को गौवंश आश्रय स्थल करपिया का मुआयना किया तथा सभी गोवंशीय पशुओं के रख-रखाव समेत खान-पान की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए किसी भी तरह की खामी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ग्राम करपिया पहुंचकर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण में गौआश्रय स्थल में 161 गोवंशीय पशु मिले। बीडीओ ने टीनशेड, चरही, पानी की उपलब्धता एव चारे का जायजा लिया तथा आश्रयस्थल में पशुओ की देखभाल करने वालो से कहा पशुओ को धूप से बचाने के लिए टीनशेड में बाँधे। निरीक्षण के दौरान गौवंश आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में पशुओं को चारे के तौर पर भूसा मिला। तथा तालाब में पानी भरा मिला। बीडीओ ने सम्बंधित अधिकारियो एव कर्मचारियो से प्रतिदिन नियमित ताजा पानी भराने का निर्देश दिया। तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा पशु पालन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया कि समय समय पर पशुओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं एव टीकाकरण करे जिससे पशुओ की मौत न हो सके। साथ ही क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को इसी आश्रय स्थल में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ0 मो0 सईद खान, ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी मो0 आकिब जमाल, राजेश यादव सहित पशुटेकर मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

