चिलचिलाती गर्मी में बिलबिलाने को मजबूर,उपभोक्ता
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। चन्दौली पावर हाउस से वर्षो पूर्व खींची गयीं 33 हजार विद्युत तार छुई मुई बनी हुई आये दिन होने वाली यांत्रिक खराबी के कारण घण्टो उपभोक्ताओं को चिलचिलाती गर्मी में बिलबिलाने को मजबूर होना पड़ता है। बीती रात्रि विद्युत लाइन पर गिरी डाल से करीब 9 घण्टे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही।
उल्लेखनीय हो कि वर्षों पूर्व चन्दौली पावर हाउस से विद्युत उपकेंद्र मसौली, रामनगर व सिरौलीगौसपुर के लिए खींची गई विद्युत लाइन काफी जर्जर हो गयी है जो उपभोक्ताओं के लिए कष्टदायी साबित हो रही है।बुधवार की रात्रि करीब एक बजे पिपरौली गांव के निकट 33 हजार हाईटेशन विद्युत लाईन पर यूकेलिप्टस की डाल गिर जाने से आयी फाल्ट के कारण आपूर्ति बन्द हो गई थी। उपकेंद्र के विद्युतकर्मियों ने रात्रि में ही फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया परन्तु फाल्ट नही मिल सका। गुरुवार की सुबह पेट्रोलिंग के बाद मिले फाल्ट को ठीक किया गया। इस दौरान करीब 9 घण्टे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप्प रही और उपभोक्ता गर्मी एव मच्छरों के आतंक से बेहाल रहे।
एसडीओ प्रेम सिंह पटेल ने बताया उपकेन्द्र मसौली को आने वाली 33 हजार विद्युत पर पिपरौली गांव के निकट पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी रात्रि में प्रयास किया गया परन्तु फाल्ट न मिलने के कारण सुबह फाल्ट मिलने पर व लाईन को ठीक किया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

