प्रतिभागियों को मेडल, पुरुस्कार एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित ….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी में चल रही चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मुरादाबाद जोन एव महिला वर्ग में मेरठ जोन प्रथम स्थान पर रही। सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रथम, द्वितीय एव तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल, पुरुस्कार एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामना दी एवं प्रतियोगिता में समिल्लित अन्य खिलाड़ियों को जो इस वर्ष किसी कारण से विजेता न हो सके उन्हें अगले वर्ष की प्रतियोगिता हेतु परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया तथा बताया कि जीत से आत्म विश्वास में वृद्धि व खुशी की अनुभूति होती है परन्तु हार स्वयं के प्रयासों के बारे में चिन्तन और अगले प्रयास हेतु जीत के लिये प्रेरणा देती है साथ ही मुख्य अतिथि महोदय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले लगभग 300 खिलाड़ियों को एवं खेल को सकुशल समपन्न कराने में लगे निर्णायक मण्डल व वाहिनी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान ओवर ऑल 1440 अंकों की रैंकिग के पुरूष वर्ग में 1062 अंकों के साथ पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद विजेता तथा मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ 1061 अंकों के साथ उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में मेरठ जोन 831 अंकों के साथ विजेता एवं कानपुर जोन 569 अंकों के साथ उपविजेता रही।
सर्वश्रेष्ठ_लक्ष्यभेदक के रूप में पुरूष वर्ग से पीएसी मध्य जोन के आरक्षी सतरोहन कुमार एवं महिला वर्ग से लखनऊ जोन की महिला आरक्षी संजू घोषित हुईं।
उक्त प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी जोन व पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद एवं मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग किये। प्रतियोगिता में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, डॉ0 ज़ाकिर हुसैन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय,आरटीसी प्रभारी चन्द्रेश राव, रिट सेल प्रभारी अतुल वर्मा एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!