मंदिर परिसर मे बेल बांधने को मना करने पर दबंगो ने मंदिर पर तैनात बाबा को लाठी डंडों से पीटकर किया लहूलुहान हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमोरी के पास नाधा इस्लामनगर मार्ग पर स्थित आम बाबा के नाम से मशहूर एक मंदिर पर अमरपुरी बाबा वर्षों से रह रहे है । रहागीरों व आने श्र्द्धालुओं की सेवा करते आ रहे है शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे बाबा मंदिर की साफ सफाई कर रहे थे । इसी बीच ग्राम शिकारपुर निवासी दबंग मोर सिंह डूमर आये और मंदिर परिसर मे बैलगाड़ी खड़ी करके बैल बांधने लगे बाबा ने मना किया कि बैल उधर पेड़ के नीचे बांध दो यहाँ मंदिर के सामने गंदगी करेंगे बार बार मना करने पर मोर सिंह गुस्से से आग बबूला हो गया और लाठी डंडों से मोर सिंह व डूमर ने जमकर पीटा बाबा वहीं बेहोश होकर गिर पड़े बाबा को बेहोशी की हालत मे छौड़ आरोपी फरार हो गये । सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँच गई और गभीर रूप से घायल बाबा को इलाज के लिए अस्पताल जहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । बाबा अमरपूरी ने उपरोक्त दोनों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!