साले एवं सास की प्रताड़ना से परेशान युवक ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या उपचार के दौरान दिल्ली के सरकारी अस्पताल में मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

मृतका की मां ने 2 सालों एवं मृतक की सास के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी

सहसवान। सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रीतम नगला में 16 अप्रैल को सालों एवं सास द्वारा पत्नी बुलाने के नाम पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान युवक ने घर में अपनी ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वे गंभीर रूप से जल का घायल हो गया घायल को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के अलावा जिला अस्पताल बरेली तथा दिल्ली के एक सरकारी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई मृतक की मां ने थाना कोतवाली सहसवान में मृतक के 2 सालों एवं उसकी सास के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है
ज्ञात रहे थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रीतमनगर निवासी नासिर अली पुत्र हाशिम अली की शादी लगभग साडे 3 वर्ष पूर्व सीमावर्ती थाना कोतवाली बिल्सी निवासी बनने की पुत्री नाजरीन के साथ रीति-रिवाजों से हुई थी परंतु नाजरीन के भाई जफरुद्दीन समसुद्दीन व उसकी मां वह यह नहीं चाहते थे कि नाजरीन ग्राम प्रीतमनगर में रहेै इसको लेकर वह अपने बहनोई नासिर अली का उत्पीड़न करते रहते थे इसी दौरान डेढ़ वर्ष पूर्व नाजरीन के 1 पुत्र का जन्म हुआ l
बताया जाता है कि नासिर अली की सास ने अपनी पुत्री नाजरीन को लगभग डेढ़ माह पूर्व यह कहकर बुला लिया था कि उसकी तबीयत खराब है घरेलू कार्यों के कारण उसे बिल्सी पहुंचा दो इसी दौरान आरोप है नासिर अली अपनी पत्नी को बुलाने के लिए जब बिल्सी गया तो उसके दोनों साले जफरुद्दीन शमसुद्दीन व सास ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की तथा घर से धक्का देकर बाहर कर दिया ससुराल में हुई बेज्जती वह बह मन ही मन ही मन दुखी होता हुआ अपने घर वापस आ गया आरोप है कि उस दिन के बाद नासिर अली परेशान रहने लगा 16 अप्रैल को नासिर अली दो लोगों के साथ अपनी पत्नी को बुलाने के लिए दोबारा बिल्सी अपनी ससुराल गया तो फिर दोनों सालों ने और साथ में उसकी जमकर मारपीट करते हुए घर के धक्का देकर बाहर कर दिया तथा कहा कि नाजरीन को जब तक नहीं भेजूंगी जब तक तुम बिल्सी में अपना मकान नहीं बना लोगे इसे अपना गहरा अपमान समझकर नासिर अली अपने घर आया और उसने परिजनों से कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता उसे अपनी पत्नी से कोई शिकवा नहीं है मेरी मौत की जिम्मेदार मेरे साले जफरुद्दीन समसुद्दीन बा मेरी सांस है जिसके कारण मेरा जीने का अब समाज में कोई महत्व नहीं रह गया है उसे परिजनों ने काफी समझाने की कोशिश की परंतु परेशान हाल नासिर अली ने घर में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जब तक परिजनों को नासिर अली की आत्महत्या करने की जानकारी मिलती तब तक नासिर अली गंभीर रूप से चलकर घायल हो गया था इसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए रोहिलखंड बरेली भेज दिया गया उसकी हालत में सुधार ना होने पर दिल्ली हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी जिसे परिजन दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल ले गए जहां 21 अप्रैल की सुबह 4:30 बजे नासिर अली की मृत्यु हो गई मृतक की नफीसा बेगम ने थाना कोतवाली सहसवान में मृतक के साले जफरुद्दीन समसुद्दीन उसकी सास के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!