हरनाम यादव बने बाबा मस्तराम हिन्दू युवा संघ के जिलाध्यक्ष
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
फतेहपुर, बाराबंकी। शुक्रवार को विकासखंड निंदूरा अंतर्गत ग्राम करीमाबाद के पास स्थित कुसही आश्रम पर बाबा मस्तराम हिंदू युवा संघ का बैठक आहुति हुई जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए हरनाम यादव को बाराबंकी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श हुआ प्रदेश अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि यह एक हिंदूवादी संगठन है इसका मूल उद्देश्य गोकशी, लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण आदि को ध्यान में रखते हुए इसी मूल उद्देश्यों पर हमारे संगठन का काम होता है संबंधित मामलों में मामले से संबंधित अधिकारी को सूचित करके उचित कार्यवाही कराई जाती है। संगठन की आड़ में किसी तरह की धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि ग्राम बहरौली मैं विख्यात बाबा मस्तराम दास आश्रम दूर-दूर तक काफी प्रसिद्ध है यहां पर गैर जनपदों से भी लोग चलकर भंडारे व हवन पूजन में सम्मिलित होते हैं,अभी हाल ही में यह आश्रम क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के प्रयास से पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। बैठक की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव, नितिन मौर्य, सरवन, मुकेश सिंह, मिथुन रावत, हरनाम यादव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

