ईएमटी की सूझबूझ, महिला का एम्बुलेंस में कराया प्रसव
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
टिकैतनगर, बाराबंकी। प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से सीएचसी जा रही महिला को रास्ते मे ही अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी ने अपनी सूझ बूझ से एम्बुलेंस में ही महिला का प्रसव करा, उसे सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। जहाँ पर जच्चा व बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। कोतवाली टिकैतनगर के ग्राम गुलामपुरवा निवासनी 30 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी कौशल को शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिवारजनों द्वारा इमरजेंसी पर मदद मांगी गई, जिसके बाद मौके पर पहुँची एम्बुलेंस के चालक रामपाल यादव व ई एम टी शुभम यादव प्रसव पीड़ित महिला को अपने साथ लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते मे ग्राम अजईमऊ के समीप ही सुषमा देवी की प्रसव पीड़ा अत्यधिक तेज हो गई, महिला को तड़पते हुए देख ई एम टी शुभम यादव ने अपनी सूझ बूझ से एम्बुलेंस में मौजूद आशा रेखा रानी के सहयोग से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। ततपश्चात महिला को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया, जहाँ जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ होने की बात कह शुक्रवार शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

