दहगवां के बाजार में चला बुलडोजर प्रशासन से हुई नोकझोंक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ब्लॉक दहगवां के मेन बाजार में लोक निर्माण विभाग तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान जिससे चौड़ीकरण हो सके अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप बताते चलें उत्तर प्रदेश सरकार वचनबद्ध है कि कहीं भी अतिक्रमण नहीं रहेगा अगर जो भी अतिक्रमण करेगा उसे ध्वस्त किया जाएगा इसी क्रम में आज मेन बाजार दहगवां मैं जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया जिसमें तहसील प्रशासन एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित तहसील प्रशासन एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!