प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग से जुड़ी घोषणाओं अमलीजामा पहनाए प्रदेश सरकार,विक्रांत सैनी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

जैदपुर बारावंकी विधानसभा चुनाव से पूर्व की गई प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग से जुड़ी घोषणाओं अमलीजामा पहनाए प्रदेश सरकार, उक्त विचार किसान नेता विक्रांत सैनी ने किसान नेता राम बरन वर्मा के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे हो उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में अधिशासी अभियंता विद्युत जनपद बाराबंकी को पांच सूत्री ज्ञापन देते समय व्यक्त हुए , रात में अघोषित विद्युत कटौती और प्रातः कालीन उपभोक्ताओं के घरों में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध वसूली कर्ताओं का उत्पीड़न कर रही हैविद्युत विभाग में कोई काम बिना पैसे लिए नहीं किया जाता है पैसा ना देने पर उपभोक्ताओं को अकारण दबाया जाता है आज भी विद्युत बिल से अधिक एरियर को हटाने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है और अकारण ही उपभोक्ता विद्युत विभाग का बकायेदार बनता चला जा रहा है ताकि उसकी आंड में चेकिंग के नाम पर , किसानों को परेशान किया जा रहा है सरकार द्वारा उपभोक्ताओं का सभी तरह के कनेक्शन आधे रेट पर कर दिए गए हैं लेकिन अभी इसका विभाग में लागू नहीं हुआ है उपभोक्ताओं को कनेक्शन के नाम पर परेशान कर मोटी रकम वसूली जाती है भारतीय किसान यूनियन इसका विरोध करते हुए सड़कों पर आंदोलन करेगी बिजली विभाग का घेराव करेगी किसान नेता मोहम्मद इस्माइल ने कहा की विद्युत बिल से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग दिलचस्पी नहीं ले रहा है इस कारण उपभोक्ताओं के बिलोंमें गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, मुख्य रूप से किसान नेता रामबरन वर्मा किसान नेता विक्रांत सैनी नि मोहम्मद इस्माइल, लालजी यादव माताफेर मोहम्मद रियाज केके गुड्डू यादव सुनील वर्मा अमित सोनी बृजेश यादव अजय यादव शकील देवां, निहाल अहमद आतिफ प्रधान मोहम्मद अजीम, मोहम्मद शाहरुख मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे

Don`t copy text!