बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र के अभियुक्त विनय कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र सियाराम गिरि निवासी गौरभारी मजरे बड्डूपुर थाना बड्डूपुर बाराबंकी को गौरभारी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 01 किग्रा. नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बड्डूपुर पर मु.अ.सं. 94/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त, थाना बड्डूपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना बड्डूपुर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है। इस मौके पर थानाध्यक्ष शिखा सिंह, उ.नि. राधेश्याम गुप्ता, का. पंकज सिंह, का. दीपू सिंह मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

