बदोसराय पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से मारफीन बरामद-

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी थाना बदोसराय पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 155 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.04.2022 को थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. जाकिर पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम सरदारपुरवा मजरे डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 2. सुरजीत यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी ग्राम रामसमुझपुरवा मजरे तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को पंजरौली पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से कुल 155 ग्राम अवैध मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल नं0 डीएल 75 बीबी 9977 बरामद कर थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 106-107/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!