आसान किस्त योजना के तहत विद्युत विभाग ने लगया कैम्प एक लाख से अधिक की गई राजस्व वसूली
अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खां की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)विद्युत उपकेंद्र बाबा बाजार के अन्तर्गत ग्राम संडवा में आसान क़िस्त योजना का कैम्प उपखण्ड अधिकारी रुदौली आरके सिंह व् अवर अभियन्ता श्रवण कुमार की उपस्थित में आयोजित किया गया।
उपखण्ड अधिकारी रुदौली आरके सिंह ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत मौके पर कैम्प के दौरान उपभोक्ताओं से एक लाख तीस हजार की राजस्व की वसूली की गई तथा 65 उपभोक्ताओं ने अपनी बिलों को चेक कराया तथा 40 लोगों की खराब बिलों को दुरुस्त किया गया।श्री सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की यह अति महत्वाकांक्षी योजना है।जिसमे उपभोक्ता न्यूनतम दो किस्त अधिकतम 24 आसान किस्तों में अपनी बिजली की बिलों को जमा कर सकते है।बताया कि क्षेत्र में 159 चेकिंग की गई 46 लोगों पर138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।135 के तहत 4 लोगों पर कार्रवाई की गयी।बताया कि इस समय मॉर्निंग मॉस रेड अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत उन लोगों को पकड़ा जाता जो चोरी से कटिया का इस्तेमाल करके बिजली चोरी करते हैं।इस अवसर पर अवर अभियन्ता श्रवण कुमार,आशीष कुमार श्रीवास्तव,विष्णुकांन्त पाण्डेय,आदित्य श्रीवास्तव,चरण सिंह यादव,जफीर अहमद,रिजवान खान,बफाती खान,समर यादव आदि लोग उपस्थित थे।

