जीएसटी कलेक्शन: अप्रैल में टूटे सभी रिकॉर्ड, 1.68 लाख करोड़ मिला राजस्व

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

जीएसटी कलेक्शन में एक बार फिर से सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अप्रैल में जीएसटी राजस्व लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले मार्च में जीएसटी राजस्व 1.42 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय ने बताया कि मार्च की तुलना में अप्रैल में 25 हजार करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। केंद्र ने बताया कि जीएसटी राजस्व में सुधार का कारण बेहतर होती आर्थिक गतिविधियां हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल अप्रैल का जीएसटी राजस्व पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल में 1.06 करोड़ के जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए। वित्त मंत्रालय ने बताया कुल 1.68 लाख करोड़ राजस्व में सीजीएसटी 33,159 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 41,793 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपये और उपकर 10,649 करोड़ रुपये है। जीएसटी लागू होने के बाद से यह पहली बार है कि किसी एक महीने में जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ के ऊपर गया हो।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!